लोगों की निगरानी व जागरूकता ने सड़क निर्माण की रफ्तार का पेश किया उदाहरण

इंदौर: छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य ने इस बार रफ्तार का नया उदाहरण पेश किया है, जहां सात-आठ महीने का अनुमान था, वहां दो महीने में आधा काम पूरा हो गया. इसकी बड़ी वजह ठेकेदार नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की लगातार निगरानी, सक्रिय भागीदारी और जागरूकता रही.मधु मिलन चौराहे से छावनी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय समय से कहीं तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

मई के अंतिम सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के लिए सात से आठ महीने का समय का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन दो महीने में ही मधु मिलन चौराहे से नारायण डेयरी तक करीब 50 प्रतिशत सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया. फिलहाल मध्य मार्ग तैयार हो चुका है, जिस पर जल्द यातायात शुरू होगा. इसके बाद दोनों ओर सड़क के शेष भाग के साथ स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, सीवरेज नर्मदा पाइपलाइन और फुटपाथ कार्य किया जाएगा. बताया जाता है इस तेजी के पीछे क्षेत्रवासियों की सतर्कता अहम रही. स्थानीय लोगों ने प्रतिदिन कार्य की प्रगति पर नजर रखी और किसी भी देरी या अवकाश पर ठेका कंपनी से जवाब मांगा. लगातार सक्रियता और निगरानी के चलते ठेकेदार को निर्धारित अवधि से पहले काम तेज गति से करना पड़ा, जिससे क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है.

यह बोले रहवासी….
शुरुआत में लग रहा था कि बहुत लेटलतीफी से काम हो रहा है. पंद्रह दिन तो मटेरियल उठाने में ही लग गए, फिर काम ने गति पकड़ी तो 50 प्रतिशत कार्य लगभगब पूरा हो गया.
– रवि चौहान

क्षेत्र के लोग जागरुक हैं, हर दिन आकर कार्य का मुआयना करते हैं. फीडबैक लेते हैं. छुट्टी का कारण पूछते हैं, इससे ठेकेदार को भी कार्य करने का एक रोलिंग मिल गया है.
– विशाल शर्मा

जनता के ही पैसे विकास कार्र्यों में लगाए जाते हैं. ऐसे में यह जनता का अधिकार है कि वह विकास कार्य के लिए फीडबैक लेने के साथ ही गुणवत्ता की परख भी करे.
– अंकित मगरे

Next Post

सिद्धपुर माझी आदिवासी समाज की वाहन रैली, इलाई माता मंदिर में चढ़ाया निशान

Mon Jul 27 , 2026
सीहोर। सिद्धपुर माझी आदिवासी समाज संघ मांझी पंचायत द्वारा रविवार को इलाई माता वार्षिक पूजन महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई. रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के अंत में अभिषेक, हवन, महाआरती एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया. […]

You May Like