विजयादशमी पर भव्य शस्त्र-पूजन, मंत्री पटेल और मंत्री उईके रहे शामिल

बैतूल। विजयादशमी के पावन अवसर पर बैतूल जिले में एक विशेष आयोजन के तहत पारंपरिक शस्त्र-पूजन सम्पन्न हुआ। जिले के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने विधिवत रूप से मां काली की पूजा-अर्चना कर शस्त्रों का पूजन किया।

धर्म की अधर्म पर विजय के प्रतीक इस पर्व को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाते हुए, प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि विजयादशमी न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि यह हमें कर्तव्य, साहस और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। शस्त्र-पूजन सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो जीवन में धर्म और शक्ति के संतुलन को दर्शाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

भव्य रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 55 फीट ऊंचे रावण का दहन

Fri Oct 3 , 2025
बैतूल।विजयादशमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 55 फीट ऊंचे रावण और 50 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। […]

You May Like

मनोरंजन