भव्य रावण दहन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, 55 फीट ऊंचे रावण का दहन

बैतूल।विजयादशमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 55 फीट ऊंचे रावण और 50 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला के अंतिम अध्याय के मंचन से हुई, जिसमें भगवान राम द्वारा रावण वध की मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। जैसे ही पुतलों को अग्नि दी गई, स्टेडियम तालियों और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, आमला विधायक, जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले भर से हजारों की संख्या में नागरिक इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे, जिससे पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Next Post

विजयदशमी पर पुलिस लाइन विदिशा में हुआ परंपरागत शस्त्र पूजन

Fri Oct 3 , 2025
विदिशा। विजयदशमी पर पुलिस लाइन विदिशा में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में शस्त्रों का पूजन-अर्चन कर आराधना की गई इसके पश्चात् पुलिस वाहनों का भी पूजन किया गया। […]

You May Like