सौंसर पुलिस ने बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाने वाले आरोपी को पकड़ा

सौंसर। सौंसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 55 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,पुलिस के अनुसार रामाकोना निवासी अज्जू पिता प्रतापसिंह खिंची नाबालिग बच्चों को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोचकर उसका मोबाइल जब्त किया।

थाना प्रभारी रूपलाल उईके के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 410/2025 दर्ज कर धारा 75(2), 76 BNS व 9, 10, 11, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। गौरतलब हो कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सौसर पहुंचे थे।कार्रवाई में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी सक्सेना,उप निरीक्षक रवींद्र बट्टी, एएसआई कैलाश पवार, जयवर्धन सिंह तथा आरक्षक रमन ऊइके, नरसिंह ठाकुर व राजेंद्र चौरिया शामिल रहे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Next Post

भाजपा जिला कार्यकारिणी पर खींचतान, भोपाल से सूची जारी होने का इंतजार

Wed Sep 3 , 2025
सिंगरौली। भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची भोपाल से अभी तक जारी नहीं की गई है, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। पड़ोसी जिलों सीधी-मऊगंज में कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है, जिससे सिंगरौली में भी जल्द सूची आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का […]

You May Like