पिता पर पुत्र ने चाकू से किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार 

भोपाल।गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक पिता पर ही उसके पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार परिवार में छोटी से बात के बाद हुए विवाद ने बड़ा तूल पकड़ लिया. जिसके बाद पुत्र ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. शोर गुल की आवाज के बाद पड़ोसियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस जानकारी के अनुसार इलाके में एक परिवार में हुए पारिवारिक विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया. बीडीए कॉलोनी में पीड़ित 60 वर्षीय सुरेश रैकवार मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं. उनका बेटा प्रेम रैकवार अपने पिता से इन दिनों इस बात से नाराज था कि वह उसके दादा-दादी और अपने माता पिता की सही से देखभाल नहीं करते हैं. इसी बात से शुरू हुए विवाद ने बडा रूप ले लिया. जिसके बाद प्रेम ने अपने ही पिता पर घरेलू चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घायल को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी पुत्र का इस मामले में कहना है कि उसके माता-पिता हमेशा नाना-नानी के घर जाते हैं. घर का ध्यान नहीं देने के चलते वह अपने माता-पिता से नाराज चल रहा था.

Next Post

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के खिलाफ 10 मामले दर्ज

Tue Sep 9 , 2025
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो वाहन जब्त किए गए जिनसे 225 पाव देसी प्लेन शराब, 12 लीटर बीयर, 20 लीटर हाथ भट्टी की शराब और […]

You May Like