मक्सीरोड पर बाइक एंबुलेंस की भिड़ंत, एक की मौत

उज्जैन। मक्सी रोड पर ताजपुर और ब्यावरा के बीच रात में एंबुलेंस और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जीजा और उसका दोस्त घायल हुआ है। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

इंदौर के बिसन खेड़ी में रहने वाला समीर पिता आरिफ शाह 17 वर्ष सोमवार को शाजापुर अपने दादा के इंतकाल कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां से रात को वापस लौटते समय ब्यावरा में रहने वाले जीजा आमीन और उनके दोस्त रेहान की बाइक पर उज्जैन आने के लिए बैठ गया। तीनों शाजापुर से आ रहे थे इस दौरान ब्यावरा और ताजपुर के बीच उनके भिड़ंत उज्जैन की ओर से जा रही एंबुलेंस से हो गई। आमने-सामने भिड़े दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते मौके पर ही समीर शाह की मौत हो गई। जीजा और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित किया। दुर्घटना की की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एम्बुलेंस और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने लाया गया। निजी अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चरक अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि समीर सरिया सेटिंग का काम करता था। निजी अस्पताल में भर्ती जीजा और उसका दोस्त अटाले का कारोबार करते हैं। पुलिस के अनुसार मामले में दुर्घटना का प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के बाद दुर्घटना की सही पुष्टि हो पाएगी। परिजन समीर की बॉडी बिसन खेड़ी इंदौर लेकर गए हैं।

Next Post

वोटर लिस्ट पर संग्राम: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप, पी.सी. शर्मा ने दर्ज कराई FIR

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला बताते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों पर फार्म-7 के दुरुपयोग के जरिए वर्षों से रह रहे नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि 40 से 50 वर्षों से क्षेत्र में निवास […]

You May Like