चुनाव ड्यूटी पर गए 27 IAS अफसरों के विभागों का प्रभार अन्य अफसरों को सौंपा

भोपाल: राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेक्षक के रूप में भेजे गए 27 आईएएस अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि संबंधित विभागों के दैनिक कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर किसी प्रकार का असर न पड़े। आदेश के अनुसार, ये वैकल्पिक प्रभार तब तक प्रभावी रहेंगे जब तक चुनावी ड्यूटी पर गए अधिकारी वापस अपने मूल पदस्थापना स्थल पर नहीं लौट आते।इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में गति बनी रहने और आम जनता को सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आने की उम्मीद जताई जा रही है।प्रभार से संबंधित सूची इस प्रकार है।

Next Post

जुआ-सट्टा खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामग्री जब्त

Tue Mar 24 , 2026
इंदौर: शहर में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से नगदी और जुआ-सट्टा से संबंधित सामग्री जब्त की गई है.तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि मुंडला स्थित अजगर पटेल […]

You May Like