पीएम मोदी ने ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के यात्रियों से किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद

भिण्ड। धार्मिक एवं सेवा के संकल्प के साथ वाराणसी से बड़नगर (गुजरात) जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का पावन तीर्थ रावतपुरा सरकार धाम में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा प्रभारी धीर भदौरिया के नेतृत्व में चल रही यात्रा के रावतपुरा आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से संवाद रहा। प्रधानमंत्री ने यात्रियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राव साहब गुर्जर, बिधानसभा प्रभारी अंजनी कुरचानिया,लहार मंडल अध्यक्ष सुभास अग्निहोत्री मौजूद रहे।

इस दौरान सभी नेताओं एवं अतिथियों ने श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का आशीर्वाद लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी धाम में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया यात्रा को आगे रवाना करने से पहले अतिथियों एवं यात्रियों ने धाम परिसर में गौ-पूजन किया और भगवान श्री रामचंद्र जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा में शामिल 200 से अधिक युवाओं की यात्रा सुखद एवं सफल होने की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

जयकारों के बीच ‘सेवा संकल्प यात्रा’ को आगे के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर संतो का सम्मान किया गया। यात्रा रावतपुरा सरकार से निकलकर चौरई होती हुई सेवड़ा बिधानसभा मे प्रवेश कर ग्वालियर के लिए निकली जहाँ सभी ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

Next Post

दबोह में कल होगा ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

Thu Sep 24 , 2026
भिण्ड। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर को दबोह में ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, दबोह में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय […]

You May Like