
भिण्ड। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर को दबोह में ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, दबोह में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक गायन कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन में सहभागी बनें और इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाएं।
