सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान ने वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोड एवं नाली व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा डिवाइडर में फिलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये नर्देश।
निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित देवरा गौशाला का भी दौरा किया। यहाँ उन्होंने गौशाला में शेड निर्माण कराने एवं संचालन व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक निर्देशित किया। आयुक्त ने कहा कि सभी विकास एवं सफाई कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएँ, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बरसात को ध्यान में रखते हुए नालियों की विशेष साफ.-सफाई पर भी जोर दिया। इसी दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर निगमायुक्त ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही ननि की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ननि आयुक्त का यह निरीक्षण वार्डवासियों के लिए बड़ी उम्मीद और शहर के विकास को गति देने वाला कदम माना जा रहा है। इस मौके पर ननि उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार, सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, आलोक टीरु, एसएन द्विवेदी, उपयंत्री विपिन तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
