तिब्बत में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास : शी जिनपिंग

बीजिंग, 31 अगस्त (वार्ता/स्पुतनिक) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि उनकी सरकार तिब्बत क्षेत्र में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। नेपाल में 26 अगस्त को बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ था, जिससे तिब्बत क्षेत्र में चीन-नेपाल सीमा पर स्थित गिरोंग चेकपॉइंट के पास भारी तबाही हुई। ताजा आंकड़ों के अनुसार, चीन-नेपाल में आयी इस प्राकृतिक आपदा के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4,000 से अधिक लोग लापता हैं।

किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक में वहां के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के साथ बैठक में श्री जिनपिंग ने कहा, “तिब्बत क्षेत्र में आये मलबे के बहाव के बाद लापता दर्ज चीनी और विदेशी नागरिकों की तलाश के लिए चीन हर संभव प्रयास कर रहा है।” स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस भीषण भूस्खलन के कारण तीन रूसियों सहित 23 देशों के 261 विदेशी नागरिकों से संपर्क टूट गया था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भीषण भूस्खलन के बाद चीन-नेपाल सीमा पर चलाये जा रहे बचाव कार्य अपनी जटिलता और गंभीरता के मामले में अभूतपूर्व हैं।

.....

Next Post

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का होगा कायाकल्प, 6-लेन सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ेंगे 8 धावक

Mon Aug 31 , 2026
भोपाल। ऐतिहासिक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। स्टेडियम में पुराने सिंडर ट्रैक की जगह आधुनिक 6-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। करीब 400 मीटर लंबे इस ट्रैक पर 8 धावक एक साथ दौड़ सकेंगे और एशियन व नेशनल गेम्स […]

You May Like