7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान

श्योपुर: मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा और प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद तथा शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देंगे। अभियान में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, लोक सेवा गारंटी, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। श्योपुर एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, एसपी मोती उर रहमान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 29 , 2026
छिंदवाड़ा. बिछुआ क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मशरूखा बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई की रात में बिछुआ के हनुमान मंदिर वार्ड नं. 02 […]

You May Like