
छिंदवाड़ा. बिछुआ क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मशरूखा बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि 21 जुलाई की रात में बिछुआ के हनुमान मंदिर वार्ड नं. 02 माता मां चौक में स्थित मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चांदी का मुकुट, एवं पीतल की 02 नग झांझे, 01 नग पीतल का घंटा की चोरी कर ले गया था. उक्त बात की शिकायत कमलेश पिता सम्पत डोंगरे 48 साल निवासी वार्ड नं. 02 माता मां चौक निवासी ने की थी इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 286/2026 धारा 305 (ष्ठ) बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया था. शिकायत के बाद पुलिस ने सेल एवं सीसीटीवी फुटेजों, क्षेत्र में आने जाने वाली बसों के माध्यम से संदेही की पहचान कर ली और पुलिस ने नागपुर के बीना संगम बस्ती निवसी रामकृष्ण पिता हरेश्वर मोहरले 65 साल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने हनुमान मंदिर के अंदर से चांदी का मुकुट, एवं पीतल की 02 नग झांझे, 01 नग पीतल का घंटा (कीमती करीबन 60 हजार रुपये) चोरी कर शंकर वन के जंगल में बिक्री करने के उद्देश से छुपा देना बताया। आरोपी के द्वारा बताए गए मेमोरेण्ड के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया.
पुलिस टीम को मिली सफलता ०००००
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बिछुआ निरी. सतीश उइके, सउनि शिवशंकर सिंह, प्र.आर. प्रमोद कुमार धुर्वे, आर. बसंत बघेल, आर. सुमित बैस, आर. फूलभानशाह परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
