
जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडिया बाईपास में नहर किनारे एक लापता महिला का शव पड़ा मिला। महिला के गले में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज हर एंगल पर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है।
मृतिका सुलोचना बाई धुर्वे 30 वर्षीय की हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, मामले की जांच पड़ताल जारी है।
