कमिश्नर ने किया रीवा बाईपास फोरलेन चौडीकरण की गुणवत्ता का परीक्षण लैब में स्टोन सैंपलिंग की टेस्टिंग का अवलोकन किया


रीवा, 17 नवम्बर, रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण के कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया.
उन्होने एमपीआरडीसी द्वारा बनाई जा रही फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग का कार्य जनवरी 27 तक पूरा करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने इस अवसर पर रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण में लगाए जा रहे स्टोन की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए स्टोन सेंपलिंग की टेस्टिंग का भी मुआयना किया. कमिश्नर ने स्वयं अपने सामने केसीसी बिल्डकॉन की लैब में स्टोन टेस्टिंग की प्रक्रिया को देखा और स्टोन सैंपल टेस्टिंग के परीक्षण पर संतोष व्यक्त किया. कमिश्नर ने भंडार कक्ष में रखें स्टोन, गिट्टी और अन्य वस्तुओं का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है की रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग की कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है और यह मार्ग रतहरा से चोरहटा तक बनाई जा रही है. इसमें फोरलेन चौडीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है. मार्ग की कुल लागत 346 करोड रुपए है. कमिश्नर ने एमपी आरडीसी के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग का निर्माण कार्य जनवरी 2027 तक अनिवार्य रूप से पूरा कर ले.

.....

Next Post

झाबुआ में 1.82 लाख की अवैध शराब जब्त, 28.82 लाख का माल पकड़ा

Tue Nov 17 , 2026
झाबुआ. जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 28.82 लाख रुपये का माल जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में 17 नवम्बर को आबकारी टीम ने रोड […]

You May Like