
उज्जैन। बीती रात अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना बाइक सवारी युवक की मौत हो गई। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि पंड्याखेड़ी चौराहा से उद्योगपुरी में जाने वाले मार्ग पर रात 11.30-12 बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में दुर्घटना स्थल से एंबुलेंस निजी अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां युवक की मौत होना सामने आया था। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो अस्पताल पहुंची और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई जिसमें उसका आधार कार्ड मिलना सामने आया। जिससे उसकी पहचान गजेंद्र पिता सोहन सिंह राजपूत 38 साल निवासी पंड्याखेड़ी के रूप में हुई। परिजन सूचना मिलते ही रात में अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने निजी अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि गजेंद्र मजदूरी करता था और रात में घर लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।
