जबलपुर: शातिर साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर दो व्यापारियों के खातों से कुल 2,33,060 रुपये पार कर दिए। बेलबाग और गोहलपुर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बेलबाग पोस्ट ऑफिस के पास जनरल स्टोर व सिलाई दुकान चलाने वाले किशन विश्वकर्मा (50) का मोबाइल हैक कर ठगों ने तीन बार में कुल 1,95,060 उड़ा दिए। इसी प्रकार गोहलपुर अमखेरा निवासी बालेंद्र पटेल (36) एम्ब्रायडरी का कारखाना चलाते हैं, जिनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से गूगल पे के जरिए 38,000 निकाल लिए गए।
Next Post
तहसील कार्यालय में किसान सम्मान निधि के नाम पर लूट
Thu Oct 29 , 2026
किरनापुर:केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना (जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रु.की राशि दी जाती है अब भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का जरिया बन चुकी है। किरनापुर तहसील कार्यालय में योजना में नाम जुड़वाने और […]

You May Like
-
7 months ago
नागबंधम में डबल रोल निभायेंगे ऋषभ साहनी