रंजीत रंजन ने राज्यसभा में उठाया चारधाम यात्रा मार्ग के लिए 6,000 देवदार पेड़ काटने का मुद्दा

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग के नाम पर गंगोत्री के पास देवदार के छह हजार पेड़ काटने का मुद्दा उठाया।

श्रीमती रंजन ने शून्यकाल में कहा कि सरकार ने गंगोत्री के पास देवदार के 6,000 पेड़ काटने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि पहले ही इस इलाके में भूस्खलन आते रहे हैं। इन पेड़ों को काटे जाने से भूस्खलन और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन पेड़ों की जड़ों से निकलने वाले विशेष औषधीय रसों के कारण ही गंगा के पानी में कीटाणु मुक्त होने की क्षमता पैदा होती है। देवदार का मतलब होता है देव-वृक्ष।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का काम एक साल से चल रहा है। पर्यावरण मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया था कि पेड़ नहीं काटे जायेंगे। लेकिन जमीनी स्तर सरकार कुछ और काम कर रही है। उसने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार का तर्क है कि सेना की आवाजाही के लिए इस मार्ग को चौड़ा करना अनिवार्य है लेकिन भूस्खलन के कारण सेना का रास्ता ही एक-एक महीने के लिए बंद रहता है। फिर यह सब किसके लिए किया जा रहा है।

 

 

Next Post

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये जिला मुख्यालय पर जैविक सेतु कार्यक्रम का आयोजन

Mon Dec 8 , 2025
ग्वालियर: जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर जैविक सेतु कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत संयुक्त कृषि परिसर रेसकोर्स रोड पर जैविक उत्पादों की बिक्री के लिये मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के किसानों ने अपने-अपने खेत पर जैविक खेती के […]

You May Like