शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज

मुंबई, 19 सितंबर (वार्ता) भोजपुरी गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में ननद और भाभी के बीच के आत्मीय रिश्ते और मीठी नोंक-झोंक को दर्शाया गया है। वीडियो में सपना चौहान नवविवाहिता की भूमिका में हैं, जिनके पति रोजगार के सिलसिले में परदेस चले गए हैं। पति की गैरमौजूदगी में वह अपनी ननद से मन की बात साझा करती हैं। गीत में सपना चौहान के साथ नील स्टार नजर आ रहे हैं। गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। शिल्पी राज ने गीत को अपनी आवाज दी है, जबकि गीत धरम हिंदुस्तानी ने लिखा और संगीत कान्हा सिंह ने दिया है।

वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी, छायांकन संतोष यादव और नवीन तथा कोरियोग्राफी अनुज मौर्या ने की है। संपादन प्रवीण यादव ने किया है। शिल्पी राज ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स गीतों के ऑडियो के साथ-साथ वीडियो निर्माण पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने कहा कि इस गीत को बड़े स्तर पर अच्छे लोकेशन पर फिल्माया गया है। सपना चौहान ने कहा कि गीत में मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को भी दर्शाया गया है। उन्होंने गीत को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार जताया। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह पारिवारिक और मनोरंजक लोकगीत है और शिल्पी राज की आवाज तथा सपना चौहान के अभिनय की जुगलबंदी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

.....

Next Post

राहुल गांधी का इंदौर में आगमन, एयरपोर्ट से होटल रेडिसन की ओर रवाना काफिला

Sat Sep 19 , 2026
राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। एयरपोर्ट से राहुल गांधी का काफिला होटल रेडिसन की ओर रवाना हुआ। उनके इंदौर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है। शहर में उनके कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। […]

You May Like