
जबलपुर। मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम भंडरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने बताया कि लोकसिंह गौड़ निवासी ग्राम भंडरा ने सूचना दी कि बेटा नरबद सिंह 35 वर्ष ने ग्राम महगवां हार अजय सिंह के खेत में लगे आम के पेड़ में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बेटा नरबद सिंह मानसिक रूप से कुछ कमजोर था, जिसका देशी इलाज करा देते थे, गांजा भी पीता था।
