बरका चौकी में एसपी का औचक निरीक्षण

सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने बरका पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान कुछ दस्तावेज एवं अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देशित किया।

एसपी ने चौकी पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों, दस्तावेजों और पुलिस कार्य से जुड़े अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इस दौरान कुछ अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां और पूर्तियां लंबित मिलीं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सभी रिकॉर्ड नियमानुसार पूर्ण कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में अभिलेखों के संधारण में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। एसपी ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में अभिलेख केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जवाबदेही और कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित रखे जाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन हो। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Next Post

साकट्या पंचायत उपचुनाव में लक्ष्मीनारायण पटेल निर्वाचित हुए सरपंच

Sat Oct 3 , 2026
खातेगांव। जिले की खातेगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत साकट्या के सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मतगणना में प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण लच्छू पटेल को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने अपने […]

You May Like