बेटे को बचाने गई माँ की हत्या, बेटा घायल

रीवा। रीवा शहर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजिश में आरोपियों ने पहले युवक से मारपीट की और फिर बचाने पहुंची युवक की मां को बेदम पीटा. मारपीट में घायल हुए मां बेटे में से मां की जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है तो वही बेटे का उपचार अभी जारी है.

दरअसल महिला की हत्या का यह मामला शहर के ही सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र तरहटी मोहल्ले का है, जहां मंगलवार की रात हुए विवाद में पड़ोसियों ने मां बेटे के साथ जमकर मारपीट की जिस दौरान घायल महिला की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के संबंध में तरहटी स्थित पुरानी आबकारी के पास रहने वाले घायल पुत्र मोहम्मद शमशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात जब वह घर पहुंचा तो, पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान शोर शराबा सुन उसकी मां शहरून निशा बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की.

थाने से बिना रिपोर्ट लिखे लौटाया

पीडि़त परिवार का आरोप है कि बीती रात हुई मारपीट की घटना के बाद वह मामले की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे थे, लेकिन थाना प्रभारी के ना होने के कारण पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुबह आकर रिपोर्ट करने को कहा. वहीं थाने से बैरंग लौटे पीडि़त परिवार द्वारा घायल मां-बेटे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के नाम पर महज एक्सरे के बाद दर्द की गोलियां दे दी गई और सुबह होते होते महिला की मौत हो गई. फिलहाल पीडि़त परिवार ने विवाद की वजह जमीनी विवाद के चलते पुरानी रंजीत होना बताया है. वही मारपीट कर हत्या का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार सहित अन्य लोगों पर लगाया है.

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिली बिना सिर की लाश, पहचान हुई

Wed Oct 22 , 2025
बनखेड़ी। बनखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली बिना सिर की अज्ञात लाश की पहचान हो गई है। मृतक का नाम मनीष अहिरवार पिता रूपा अहिरवार (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंहपुर, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम् बताया गया है। जीआरपी आरक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि […]

You May Like