धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा “श्रृंगेश्वर धाम”

झाबुआ: कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के मार्गदर्शन में व कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जल संसाधन विभाग द्वारा माही एवं मधुकन्या नदी के संगम पर स्थित प्राचीन श्रृंगेश्वर धाम को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लगभग 6.3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव श्रृंगेश्वर घाट निर्माण सौंदर्यीकरण के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव में जल संसाधन विभाग के माध्यम से नवीन मंदिर और प्राचीन मंदिर के मध्य लगभग 250-300 मी. लंबा और 25 मी. चौड़ा घाट का निर्माण कर, श्रद्धाओं के बैठने की व्यवस्था, गार्डन के साथ सुरक्षा रैलिंग बनाये जाने का प्रावधान है। गौरतलब है कि श्रृंगेश्वर धाम में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। धार्मिक पर्यटन की संभावना को देखते हुए कैबिनेट मंत्री भूरिया ने इस स्थल को संवारने के लिए जि़ला प्रशासन के माध्यम से प्रोजेक्ट बनाने हेतु निर्देशित किया था। किनारे पर घाट को इस तरह से बनाया जाएगा कि माही के बैक वाटर में भी यह पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह किनारे की मिट्टी के कटाव को भी रोकेगा। वर्तमान में घाट की स्वीकृति जल संसाधन विभाग से अपेक्षित है।
जन-जन की आस्था का है केंद्र
मंत्री भूरिया ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र के झकनावदा से करीब 5 किमी दूर स्थित श्रृंगेश्वर धाम जन जन की आस्था का केंद्र है। यह तीर्थ स्थल माही व मधुकन्या नदी के संगम पर स्थित है और इससे पौराणिक मान्यता जुडी है। बताया जाता है कि महान संत शृंगी ऋषि के सिर पर सींग था। अनेक स्थानों पर विचरण करते हुए जब वे माही नदी के तट पर पहुंचे तो वहां स्नान करने के बाद शृगी ़ऋषि के सिर के सींग गल गए थे, तभी से इस स्थान का नाम श्राृंगेश्वर धाम हो गया। यह भी कहा जाता है कि यहां पर माही नदी में स्नान करने से कई रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए भी विशेष अवसरों पर यहां राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश सहित मध्यप्रदेश के कई दूर दर्राज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
इको टुरिज्म के रूप में किया जाएगा विकसित
कलेक्टर नेहा मीना ने बताया इस प्रकार के सौंदर्यीकरण के माध्यम से धार्मिक पर्यटन के साथ इको टुरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। आगामी 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के तहत श्रृंगेश्वर धाम को शिवलिंग के टूरिस्ट सर्किट में जोड़ने के प्रयास किये जाएंगे।

Next Post

मुरैना में पार्षद प्रदीप यादव पर फायरिंग, रात भर चला हंगामा

Fri Feb 28 , 2025
मुरैना: वार्ड 24 के पार्षद प्रदीप यादव ने आधा सैकड़ा लोगों के साथ रात 11 बजे एसपी बंगले के बाहर धरना दे दिया। पार्षद ने बताया कि उनकी जान लेने के लिए बंदूक व पिस्टल से सीधे फायर किए गए लेकिन स्टेशन रोड थाने में सही धाराओं में केस दर्ज […]

You May Like