मुरैना में पार्षद प्रदीप यादव पर फायरिंग, रात भर चला हंगामा

मुरैना: वार्ड 24 के पार्षद प्रदीप यादव ने आधा सैकड़ा लोगों के साथ रात 11 बजे एसपी बंगले के बाहर धरना दे दिया। पार्षद ने बताया कि उनकी जान लेने के लिए बंदूक व पिस्टल से सीधे फायर किए गए लेकिन स्टेशन रोड थाने में सही धाराओं में केस दर्ज नहीं हो रहा।

एसपी बंगले के बाहर आधा घंटे से ज्यादा देर तक चले हंगामे के बाद सीएसपी दीपाली चंदौरिया, स्टेशन रोड टीआइ अमर सिंह सिकरवार, कोतवाली टीआइ दीपेंद्र यादव पहुंचे। पार्षद ने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है, अगर वह घर के अंदर नहीं भागता ताे गाेलियां उसे लगती। इसके बाद पार्षद प्रदीप यादव की शिकायत पर थाने में सुभाषनगर निवासी पवन यादव, शिवसिंह यादव, सौरव यादव और तुस्सीपुरा निवासी सौरभ गुर्जर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है

Next Post

सराफा बाजार में आग लगी

Fri Feb 28 , 2025
ग्वालियर: शहर के सराफा बाजार में आज तड़के डीपी एवं लाइट के तारों में लगी आग से स्थानीय इलाके में दहशत छा गई। बाडा सब स्टेशन की फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है। यह शहर का सबसे धनाढ्य बाजार माना जाता है। आग […]

You May Like