शराब पीने के बाद विवाद में बर्तन व्यापारी की हत्या

इंदौर: भागीरथपुरा इलाके में सोमवार रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में 50 वर्षीय राजेश नायक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. राजेश को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी हरिओम बंजारा की तलाश कर रही है.
घटना बाबा यादव की गली की है, 50 वर्षीय मृतक राजेश नायक पिता लखन सिंह नायक निवासी ग्राम नगला उल्फत, पोस्ट नामैनी, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश, हाल मुकाम पिंटू आर्य का मकान, भागीरथपुरा था. आरोपी हरिओम पिता नाथू सिंह बंजारा उम्र 40 साल निवासी ग्राम जवाहर पूर्व, तहसील तिर्वा, थाना ठठिया, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश है. दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था.

आरोपी की तलाश की जा रही है…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब पीने दोनों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के दौरान राजेश पर चाकू से हमला किया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
– एसीपी, रुबीना मिजवानी

Next Post

वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue Aug 11 , 2026
सतना: जिले के नागौद-उचेहरा मार्ग पर धनेह गांव के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मैहर जिले के रिवारा भदनपुर निवासी सुशीला सोनी पत्नी विनोद कुमार सोनी […]

You May Like