सूने घर का ताला तोड़ कर चोरों ने पार किया लखों का माल

रीवा, रीवा में सक्रिय चोरों ने एक बार फिर सूने घर का ताला तोडकर चोरी की बडी वारदात को अंजाम दिया है. चोरो ने भगवान की चांदी से बनी मूर्ति, कलस, बर्तन सहित सोने चांदी से बने जेवरात और नगदी रूपए पार कर दिये है. घटना बीती रात बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम बडी जोरी की बताई जा रही है.

गौरतलब है कि शहर एवं आसपास के गांवों में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय है. पिछले एक पखवाड़े में कई चोरी की वारदात हो चुकी है, जिनका आज तक खुलासा नही हुआ है. पुलिस रात में गश्त भी करती है लेकिन चोरी की वारदात थमने का नाम नही ले रही है. पीडित परिवार की मांने तो चोरों ने एक रात में तीन घरों का ताला चटकाया है लेकिन वह एक ही घर में चोरी करने सफल हुये. सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीडित परिवार नें बिछिया थाने पहुंचकर चोर की शिकायत दर्ज करा दी है, जिस पर पुलिस ने तहकीकात शुरु कर दी है. घटना के संबंध में पीडित संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि उनका मूल निवास अमिलकी गोविंदगढ है, जबकि वर्तमान पता बडी जोरी है. पीडित के मुताबिक घटना दिनांक को उनकी पुत्री बड़ी जोरी स्थित घर में ताला बंद कर अपने बब्बा दादी को देखने अमिलकी गांव गई थी. सुबह पडोसियों ने फोन पर सूचना दी कि आपके धर का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद पीडित परिवार जब घर लौटा तो सारा सामान बिखिरा पडा था और मंदिर से भगवान की मूर्ति सहित सोने व चांदी के जेवरात और नगदी रूपए गायब थे. पीडित परिवार की मांने तो चोरों ने सोने की दो नग अंगूठी, चांदी से बनी गणेश जी की मूर्ति, चांदी की प्लेट व कलश के साथ 25 नग चादी की पायल, 10 नग बिछिया, चांदी की नारियल, चांदी की सुपाडी, चांदी का सिक्का एवं 20 हजार की नगदी के साथ सोने की ज्वैलरी को भी पार कर दिया है.

फिलहाल पीडित की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले को जांच में लेकर चोरों की पता तलाश शुरु कर दी है.

Next Post

कुसमी में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने कलेक्टर का मैदानी निरीक्षण

Sat Jul 18 , 2026
सीधी । जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को कुसमी विकासखंड का व्यापक भ्रमण कर विद्यालयों, छात्रावासों तथा निर्माणाधीन शैक्षणिक अधोसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय कुसमी में प्राचार्यों एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों […]

You May Like