
सीतामउ। शनिवार को एक दर्द नाक हादसे में दंपति सहित 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। शनिवार को दोपहर 3:00 बजे ट्रैक्टर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, लदुना चौराहे के समीप यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्रैक्टर बस स्टैंड की ओर जा रहा था जबकि बाइक सवार बस स्टैंड से आ रहे थे। इसी दरमियान यह हादसा हुआ जिसमें बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी एवं घायल दंपति एक साइड जा गिरे। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई मौके से घायलों को उपचार हेतु राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मोकमपुरा निवासी शिवनारायण पिता भेरुलाल कुशवाह 38 वर्ष कारीबाई पति शिवनारायण 35 वर्ष तथा उनका 13 वर्षीय पुत्र नैतिक इस दुर्घटना में घायल हो गया। कारीबाई की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
