गांगी धाम मड़िया में पूरी होती हैं श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं, हनुमान जी के दरबार में उमड़ती है आस्था

हटा/दमोह। दमोह व पन्ना जिले की सीमा के समीप स्थित प्रसिद्ध गांगी धाम मड़िया श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्राम रनेह से लगभग 20 किलोमीटर तथा बम्हौरी से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस धाम में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।श्रद्धालुओं का विश्वास है कि धाम में विराजमान भगवान हनुमान के समक्ष सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं। इसी आस्था के कारण आसपास के गांवों के साथ-साथ दमोह, पन्ना और अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।धाम के पुजारी बबलू राजा द्वारा पथरी व अन्य रोगों के लिए पारंपरिक (देसी) औषधि भी श्रद्धालुओं को दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनेक लोगों ने इस औषधि से लाभ मिलने का अनुभव साझा किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और श्रद्धालुओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ गांगी धाम मड़िया पहुंचता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। यही कारण है कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों का विशेष जमावड़ा देखने को मिलता है और पूरा धाम भक्ति, श्रद्धा व धार्मिक वातावरण से गुंजायमान रहता है।

Next Post

पटवारी से नायब तहसीलदार तक का सफर: शिवनंदन सिंह की पदोन्नति पर खुशी की लहर

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली/चितरंगी। दुधमनिया तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक शिवनंदन सिंह के नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने की खबर से चितरंगी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, मित्रों, परिजनों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई […]

You May Like