राधाकृष्णन ने मंसूर अली, रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी

राधाकृष्णन ने मंसूर अली, रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी

नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित दो सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। कांग्रेस के श्री खान ने अंग्रेजी तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री अग्रवाल ने हिंदी भाषा में शपथ ली। दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से चुनकर आए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

.....

Next Post

इंस्टामार्ट पर अब मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी बेंगलुरु में ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक में बेंगलुरु के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू […]

You May Like