अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ भोपाल में आज निकलेगा मशाल मार्च

भोपाल। शहर में तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण, अतिक्रमण और आवासीय क्षेत्रों में अनधिकृत भू-उपयोग के खिलाफ भोपाल के नागरिक रविवार को मशाल मार्च निकालेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने जारी बयान में बताया कि आवासीय कॉलोनियों में तेजी से बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण के कारण यातायात का दबाव बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि अनियंत्रित व्यावसायीकरण और अवैध निर्माण से आवासीय क्षेत्रों की शांति, सुरक्षा और उनकी मूल पहचान प्रभावित हो रही है। मशाल मार्च को केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शहर और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नागरिक अभियान बताया गया है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार, पड़ोसियों और मित्रों के साथ इसमें शामिल हों। मार्च 9 अगस्त को शाम 7 बजे नंबर 7 बस स्टॉप के पास महावीर द्वार से शुरू होगा। प्रतिभागियों से मशाल साथ लाने का आग्रह किया गया है।

 

Next Post

बाबा घाट में मिली युवक की लाश

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर:चरगवां थाना अंतर्गत बगरई बाबा घाट एक युवक का शव मिला। मृतक कौन है और कहां का रहना है इसका पता नहीं चला नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन करते हुए शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। मृतक के हाथ में जय श्री महाकाल लिखा है जबकि […]

You May Like