कलेक्टर नीतू माथुर ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म

आलीराजपुर: कलेक्टर एवं जिला जनगणना प्रमुख श्रीमती नीतू माथुर ने स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर अन्य नागरिकों को प्रेरित किया। साथ ही जिले के नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी हेतु अपील की करते हुए कहा कि सभी को विदित हो कि 1 मई से 30 मई तक जनगणना का कार्य प्रारंभ हो रहा है।जिसमें प्रगणक आपके घर आकर जनगणना की जानकारी लगे।किंतु उससे पूर्व 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना का कार्य किया जा रहा है.

जिसका लाभ उठाते हुए स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी गणना करना सुनिश्चित करे। यह जानकारी पूर्णतः गोपनीय होगी।कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिलेवासियों से कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल पर जाकर कुछ ही मिनटों में परिवार की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जा सकती है, जिससे गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी तथा यह जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां जनगणना प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्व गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना की गई।

Next Post

15 साल की उम्र और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 रन बनाकर रच दिया इतिहास, IPL में किया बड़ा करिश्मा

Thu Apr 23 , 2026
आईपीएल 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से फ्लॉप रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी में भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। आईपीएल 2026 में एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी […]

You May Like