भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, संभाग प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव मंचासीन रहे।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रशिक्षण टोली, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेताओं ने प्रशिक्षण वर्गों के प्रभावी संचालन और संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
