मुर्गो से भरा ट्रक पलटा चालक घायल,सैकड़ो मुर्गो की मौत 

मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा बुकाखेड़ी बांध की पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर मुर्गो से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक को हल्की चोट आई है. वहीं दुर्घटना मे कई मुर्गो की मौत हो गई। बताया जाता है आयशर ट्रक छिंदवाड़ा से मुर्गियां लेकर बैतूल की ओर जा रहा था। बुकाखेड़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे चालक रविंद्र की हल्की चोट आई है।वही यरक पलटने से सड़क पर मुर्गे मुर्गीया बिखर गए।जिससे एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर क्रेन बुलाकर पलटे ट्रक को सीधा कराकर आवागमन प्रारम्भ कराया गया।

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संकल्प पर सीएम डॉ यादव का महिला मंत्रियों ने किया अभिनंदन

Tue Apr 28 , 2026
भोपाल। विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के संकल्प को प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मंत्रि-परिषद की बैठक में महिला मंत्रियों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया गया। […]

You May Like