
भोपाल। विधानसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के संकल्प को प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मंत्रि-परिषद की बैठक में महिला मंत्रियों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया गया।
बैठक के दौरान महिला मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह संकल्प प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
