भोपाल। न्यू मार्केट में लगी भीषण आग ने कई व्यापारियों की सालों की मेहनत को राख में बदल दिया। आग बुझने के बाद सामने आया मंजर बेहद भयावह है। कहीं जली हुई दुकानों का मलबा नजर आ रहा है, तो कहीं व्यापारी अपने उजड़े कारोबार को देखकर मायूस हैं।
इस आग ने किसी की दुकान छीन ली, तो किसी का पूरा व्यापार ही तबाह हो गया। जिन दुकानों में कल तक ग्राहकों की भीड़ और कारोबार की रौनक थी, वहां अब जले हुए सामान और बर्बादी के निशान दिखाई दे रहे हैं।
आग के दौरान का खौफनाक मंजर बयां करते हुए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि हालात कितने भयावह थे। कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक दुकान का नुकसान नहीं, बल्कि उनकी सालों की मेहनत और परिवार की रोजी-रोटी पर बड़ा संकट है।
अब इन व्यापारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है दोबारा अपना कारोबार खड़ा करना। न्यू मार्केट में आग ने सिर्फ दुकानों को नहीं जलाया, बल्कि कई परिवारों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है।
