ग्वालियर: ठाठीपुर सुरेश नगर चौराहे के पास स्थानीय निवासियों और कोचिंगों में अध्ययन करने, वाले छात्र छात्राओं, दुकानदारों, आमजनों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने बार्ड 24 के पार्षद नगेन्द्र राणा और नगर निगम के सहयोग से प्याऊ का निर्माण कराया गया है। यह प्याऊ की स्थापना पूर्व महापौर, पूर्व सांसद
स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में ल की गई है।
इसका उद्घाटन सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा किया गया।प्याऊ के प्रारंभ होने से स्थानीय कोचिंग और विद्यालयों में अध्ययन करने, आने वाले छात्र छात्राओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविन्द्र चौहान, पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित रामेश्वर भदौरिया, ग्रामीण महामंत्री कुलदीप यादव, प्रांशु शेजवलकर उपस्थित रहे।
