
नरसिंहगढ़। नरसिंहगढ़ नगर में होने वाले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को विधायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने आमंत्रण सौंपा.
विदित है कि नरसिंहगढ़ में 29 अगस्त से स्थानीय बस स्टेण्ड के समीप स्टेडियम परिसर में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन होगा. सोमवार को विधायक मोहन शर्मा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा गया. मुख्यमंत्री द्वारा हर संभव आयोजन में शामिल होने का भरोसा दिलाया गया है. आमंत्रण देने वालो में मंडल अध्यक्ष शिव वैद्य, मुकेश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह परमार, दिनेश नागर, रमेश मालवीय, भरत झंवर, सत्येन्द्र राठौर, कुरावर नपं अध्यक्ष बालाप्रसाद चंदवंशी, बोड़ा नपं अध्यक्ष करण जायसवाल, तलेन नपं अध्यक्ष अरुण यादव, जगदीश रुहैला, विजय सिंह रुहैला, सरजन सिंह राजपूत बोड़ा, दिनेश मण्डलोई कुरावर, दिनेश दांगी, ब्रजमोहन गुर्जर, रवि मीणा झाडला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने विगत दिवस नरसिंहगढ़ प्रवास के दौरान विकास निर्माण कार्यो की घोषणा पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.
29 से 4 सितम्बर तक होगा आयोजन
नरसिंहगढ़ में सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण एवं भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन 29 अगस्त से प्रारंभ होकर 4 सितम्बर तक चलेगा. आयोजन में नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल होंगे. धर्माचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में आयोजन होगा.
हिन्दू उत्सव समिति नरसिंहगढ़ के तत्वावधान में स्टेडियम ग्राउण्ड में होने वाले आयोजन का शुभारंभ 29 अगस्त को प्रात: 10 बजे होगा.
