आईटीआई प्रथम राउंड की मेरिट सूची जारी, 11 जुलाई तक होगा प्रवेश

सतना : जिले की शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए प्रथम राउंड की सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। विभिन्न ट्रेडों के लिए कटऑफ भी घोषित कर दिए गए हैं।शहर की शासकीय आईटीआई संस्थान में प्रथम राउंड की प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में अलग-अलग कटऑफ पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

कंप्यूटर हार्डवेयर ट्रेड की 40 सीटों पर अधिकतम 89.8 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। टर्नर की 17 सीटों पर अधिकतम 73 प्रतिशत और न्यूनतम 40 प्रतिशत, सोलर तकनीशियन की 20 सीटों पर अधिकतम 95.5 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत, जबकि वेल्डर की 26 सीटों पर सबसे अधिक 98.3 प्रतिशत तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत कटऑफ रहा।

इसी प्रकार मैकेनिक मोटर व्हीकल की 24 सीटों पर अधिकतम 92.25 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत, मैकेनिस्ट की 17 सीटों पर अधिकतम 95.5 प्रतिशत और न्यूनतम 53 प्रतिशत, फिटर की 18 सीटों पर अधिकतम 89.17 प्रतिशत और न्यूनतम 56 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 21 सीटों पर अधिकतम 82.2 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत अंक पर चयन हुआ है। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 46 सीटों पर अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत, जबकि इलेक्ट्रीशियन की 57 सीटों पर अधिकतम 94 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत कटऑफ के आधार पर प्रथम राउंड की सूची जारी की गई है।

प्रथम राउंड में चयनित अभ्यर्थियों को 9 से 11 जुलाई तक निर्धारित समयावधि में संबंधित आईटीआई संस्थान में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों का आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

Next Post

खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण

Fri Jul 10 , 2026
सीहोर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पचामा स्थित तिलहन संघ के गोदाम परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया […]

You May Like