शादी में गया परिवार, घर से जेवर, नगदी ले उड़े चोर

जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत पिपरिया में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कटनी गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक विनोद लखेरा पिता रामलाल लखेरा 49 वर्ष निवासी पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। घर के सामने गुटखा पान की दुकान है। अपने पूरे परिवार के साथ अपनी भांजी की शादी में सिलौडी जिला कटनी घर में ताला लगाकर गया था शादी समारोह से गुरूवार को अपने परिवार के साथ वापस आया तो घर के बाहर का मेन गेट खोला और अंदर गया तो घर में घुसने वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पडा था चोर उसके घर एवं दुकान में घुसकर नगद 36 हजार रूपए समेत सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए ।

Next Post

देर रात पार्टी कर बजा रहे थे कानफाडू डीजे  

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्र्गत पचपेडी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अतिथि आवास के लॉन में देर रात्रि पार्टी कर डीजे बजाये जा रहे थे। पुलिस ने दबिश दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डीजे बंद कराने के साथ साउंड ऑपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साउंड बाक्स, मिक्सर मशीन, […]

You May Like