
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्र्गत पचपेडी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अतिथि आवास के लॉन में देर रात्रि पार्टी कर डीजे बजाये जा रहे थे। पुलिस ने दबिश दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डीजे बंद कराने के साथ साउंड ऑपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साउंड बाक्स, मिक्सर मशीन, एम्प्लीफायर को जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अतिथि आवास पचपेडी में तेज साउंड से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी ।अतिथि आवास के लॉन में लोग पार्टी करते हुये तेज डीजे साउण्ड में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुये रात्रि 11:40 बजे तेज आवाज में साउंड बजा रहे थे। साउंड ऑपरेटर राकेश कुमार चोधरी पिता विट्ठल चोधरी 57 वर्ष निवासी झंडा चौक कांचघर से पूछताछ की गई। उक्त साउंड सिस्टम को बजाने की अनुमति संबंधी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जिसने कोई वैधानिक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया। राकेश कुमार चोधरी साउंड ऑपरेटर का बिना सक्षम अधिकारी की वैध अनुमति के साउंड सिस्टम तेज ध्वनि से बजाते पाया जाने से मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण द र्ज किया गया। मौके से दो बडे साउंड बाक्स, दो छोटे साउंड बाक्स, एक मिक्सर मशीन, एक एम्प्लीफायर को जब्त किया गया ।
