खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

खंडवा, खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम नाहल्दा के पास पानी से भरी एक खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे तीन युवक को बचा लिया गया , दो भाइयों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। हादसे के बाद खंडवा एसडीएम, तहसीलदार कोतवाली थाना पुलिस और होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दो नाबालिग सगे भाई गहरे पानी में चले गए, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम स्पीड बोट की मदद से खदान में दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के पांच युवक यहां पहुंचे थे।

ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान पानी में उतरने पर सभी डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन दो सगे भाई गहरे पानी में चले गए। स्थानीय ग्रामीण कैलाश पटेल के मुताबिक, सडक़ निर्माण के दौरान यहां खदान खोदी गई थी, जिसमें बारिश का पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहली बार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम लगातार दोनों नाबालिग भाइयों की तलाश में जुटी हुई है।

बाइट- ग्रामीण युवक

बाइट- कैलाश पटेल – स्थानीय ग्रामीण

बाइट- आशीष कुशवाह – डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड खंडवा

Next Post

जनहित याचिका पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा 

Fri Sep 25 , 2026
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने माननीय न्यायालय में संचालित जनहित याचिका पर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी विधि अनूप […]

You May Like