वर्मा के अभद्र बयान के विरोध में विप्र समाज का उफान

अनूपपुर। अजाक्स कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को अनूपपुर में व्यापक जनाक्रोश देखने को मिला। जिला विप्र समाज, अखिल भारतीय एकीकृत ब्राह्मण परिषद, अखंड ब्राह्मण समाज एवं आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा चौक हॉस्पिटल के समीप विशाल विरोध सभा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों विप्रजन, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

*मातृशक्ति की अगुवाई पुतला दहन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध*

विरोध कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता रही समाज की मातृशक्ति की सशक्त उपस्थिति। महिलाओं ने संतोष वर्मा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया तथा प्रतीकात्मक रूप से चूड़ियाँ भेंट कर यह संदेश दिया कि किसी भी समाज की महिलाओं की गरिमा पर प्रहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

“जय जय परशुराम” और “ब्राह्मण समाज एक हो” के नारे से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।

*शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित विरोध प्रदर्शन*

इंदिरा चौक पर बनाए गए विशाल पंडाल में जैतहरी, कोतमा, बिजुरी, बर्थरई, बरगवां, देवहरा,कोतमा, मेड़ियारास,वैक्टनगर, सहित दूरस्थ अंचलों से श्रद्धालु और समाजजन पहुंचे। विरोध पूरी तरह अनुशासित रहा।

विरोध की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी स्वयं सभा स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में संतोष वर्मा पर तत्काल FIR दर्ज करने एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग प्रमुख रही।

Next Post

जनसुनवाई में शव लेकर पहुँचे मृतका के परिजन, पिता के बाद माँ की मौत से बच्चे हुए अनाथ

Tue Dec 2 , 2025
नीमच। हरवार- फोफलिया मार्ग पर हुए भीषण सडक़ हादसे में घायल रेखा सेन की मंगलवार तडक़े मौत के बाद परिजन, ग्रामीण और समाजजन भारी संख्या में रेखा का शव लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी कार चालक पर कठोर कार्रवाई, पीडि़त परिवार को सरकारी […]

You May Like