जनहित याचिका पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा 

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने माननीय न्यायालय में संचालित जनहित याचिका पर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी विधि अनूप लिटोरिया सहित संबंधित कार्यपालन यंत्री, नेाडल अधिकारी, भवन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त चौधरी ने बाल भवन में समीक्षा बैठक के दौरान मुरार नदी के संबंध में जनहित याचिका पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश  दिए। इसके साथ ही जल भराव के स्थलों, होर्डिंग, रोड सहित अन्य जनहित याचिकाओं पर भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Next Post

वित्त वर्ष 2026-27 में बजट लक्ष्य से कम रहेगी केंद्र सरकार की उधारी

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में सावधि प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से 7.86 लाख करोड़ रुपये की उधारी जुटाएगी जिसका मतलब है कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल उधारी बजट लक्ष्य से कम रहेगी। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) […]

You May Like