दमोह: जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंजी में तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे को सूचना मिलते ही तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी और टीम को भेजकर मौका मुआयना कराया गया। जहां तीनों मोर मृत अवस्था में मिले। वन विभाग ने पंचनामा भरकर तीनों का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
बता दें कि तीनों राष्ट्रीय पक्षी मोर विद्युत डीपी पर बैठे हुए थे, तभी एक-एक कर करंट लगने से उनकी मौत हुई है। एक मोर डीपी से चिपक गई थी, वहीं दूसरी तड़प-तड़प कर गिर गई और तीसरी की भी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग द्वारा पंचनामा भरकर उनका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।यह घटना सामने आने पर वन विभाग में दुख का माहौल है। डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
