ट्रेन में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

भोपाल। ट्रेन में चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने गिरफ्तार किया. आरोपी नशे के आदी हैं और स्टेशन में सोते हुए यात्री का बैग चोरी करते हुए दोनों को पकड़ा गया. उनके पास से जीआरपी ने महंगे आभूषण, एक महंगा मोबाईल और दो हाथ घडी, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ लाख रू. को बरामद किया गया.

जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 14 दिसंबर को फरियादी श्रीकांत कुमार निवासी सिवान बिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फरियादी ने बताया कि 13 दिसंबर को यात्रा के दौरान ट्रेन में जब वह सो रहे थे, तब उनके बैग में रखी ज्वेलरी चोरी हो गई. चोरी गए सामान में एक मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की चेन बच्चे की, सोने की लोंग व नथ, चांदी की विछिया, एक जोड सोने के झुमके, दो हाथ घडी और कुछ डाक्यूमेंट थे. जीआरपी ने मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की. सीसीटव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया. पश्चिमी रेलवे कॉलोनी पुलिया के पास से आरोपी अमन और समीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सभी सामान बरामद किए. दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामल दर्ज है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

 

 

Next Post

टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट, वीडियो फुटेज की पुलिस कर रही जांच

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक 11 मील टोल नाके पर मारपीट होने का […]

You May Like