भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 मील टोल नाके पर मारपीट होने का वीडियो फुटेज सामने आया है. मामले में टोल कर्मचारियों की तरफ से किसी भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. कुछ कर्मचारियों की तरफ से मामले में जांच की मांग की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. वीडियो फुटेज कितना पुराना फिलहाल इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आ सकी है. मारपीट की घटना को लेकर यह पुलिस के सामने यह शिकायत आई है कि अपने वाहन जा रहे एक युवक के साथ कुछ टोल के कर्मचारियों ने कई दिनों पहले मारपीट की थी. बदले की भावना से कुछ युवक टोल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी. इस घटना को लेकर मिसरोद थाना पुलिस जांच करने में जुटी है.
टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट, वीडियो फुटेज की पुलिस कर रही जांच
