राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

इंदौर: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भागीरथपुरा चौकी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. सरकारी स्कूलों से आई करीब 115 बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा, बाल विवाह, कानूनी अधिकार, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवन और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई.

डीसीपी जोन-03 राजेश व्यास ने बालिकाओं से बात कर उन्हें करियर मार्गदर्शन दिया, एसीपी हीरानगर रूबीना मिजवानी ने डायल-112, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया. कार्यक्रम में बालिकाओं को मध्यप्रदेश पुलिस के “सृजन” कार्यक्रम से जोड़ा हैं.

Next Post

पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदक

Sun Jan 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस पर पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। गृह मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि इनमें से 125 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक […]

You May Like