जबलपुर:लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौराहा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बीमारियों से ग्रस्त था जिसके चलते वे गुमसुम रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक आकाश अहिरवार 30 वर्ष निवासी रानीताल चौराहा उदय नर्सिंग होम के सामने जैन बिल्डिंग लार्डगंज ने सूचना दी की उसका भाई अशोक अहिरवार 30 वर्ष टीवी की बीमारी एवं खुजली के रोग से परेशान था, जिनका इलाज विक्टोरिया एवं मेडिकल जबलपुर में भी कराया गया।
टीवी की बीमारी के कारण अशोक काफी दुबला हो गया था। दोपहर में खाना खाकर वह गोहलपुर चला गया था, घर पर उसका भाई अशोक अहिरवार था वह रात्रि में घर वापस आया, दरवाजे बंद थे, भाई अशोक को आवाज लगाया जो जवाब नहीं दिया। दरवाजे की सुराग से देखा अंदर बल्ब जल रहा था, उसका भाई अशोक सफेद रंग की चुन्नी से फांसी पर लटका हुआ दिखा, उसका भाई टीवी एवं खाज खुजली की बीमारी से ग्रस्त था जिसकी दवाई करने पर आराम नहीं मिल रहा था इसलिए गुमसुम रहता था इसी कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
