अस्पताल रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सतना:शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल जिला अस्पताल रोड पर एक बार फिर प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान दर्जनों ठेले गुमटी हटा दिये गए। लेखी हर बार की तरह इस बार भी कार्रवाई के कुछ देर बाद कुछ अतिक्रमणकारी वापस लौट आये।एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलाड़िया, डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी दीपक बागरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल रोड पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान कन्या महाविद्यालय के गेट से शुरू करते हुए अस्पताल रोड पर मौजूद सारे अतिक्रमण हटाये गए।

सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, गुमटियां और अन्य अतिक्रमण को जब्त करते हुए वाहनों पर लाद दिया गया। यह कार्रवाई लगभग घंटे भर तक जारी रही। जिसके बाद टीम वापस लौट गई।कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग पर दोबारा कब्जा किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रशासनिक टीम के मौके से रवाना होते ही कई ठेला संचालकों द्वारा पुनः सड़क किनारे कब्जा कर ठेले लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल खड़े होने लगे कि ऐसे लोगों के ठेले गुमटी भी उठा लिए गए जो न सिर्फ निजी भूमि पर मौजूद थे, और उनका अतिक्रमण से कोई लेना देना नहीं था। जबकि वास्तविक अतिक्रमणकारी टीम को देखते ही मौके से भाग निकले और टीम के जाते ही अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
अक्सर लगता है जाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल रोड पर लगातार अतिक्रमण होने से मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं यातायात भी प्रभावित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है

Next Post

जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंची पार्षद, फिर धरने पर बैठीं

Wed Jun 10 , 2026
सतना: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 की भाजपा पार्षद श्रीमती ऊषा गंगा कुशवाहा ने मुक्तिधाम मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने जनसुनवाई के बाद अपने आवेदनों को तराजू पर तौलकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी। जिसके बाद एक बार फिर कलेक्टर को […]

You May Like