भिंड में सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत

भिंड:जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। देहात थाना क्षेत्र के बबेड़ी में घर में काम कर रही 55 वर्षीय महिला को सांप ने पैर में डस लिया। वहीं भारौली थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव में खेत में चारा काट रही 34 वर्षीय महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
देहात थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा का पुरा बबेड़ी निवासी नारायणी देवी बघेल पत्नी कोकसिंह बघेल घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने जांच के बाद नारायणी देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भतीजे जगमोहन पुत्र बहादुर सिंह बघेल ने बताया कि नारायणी देवी घर में काम कर रही थीं, तभी अचानक सांप ने पैर में डस लिया।
दूसरी घटना भारौली थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव की है। यहां 34 वर्षीय सगुना पत्नी स्वर्गीय छुटंगी कुशवाह दोपहर करीब 12:30 बजे खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ की अंगुली में डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Next Post

आइसलैंड : यूरोपीय संघ की सदस्यता वार्ता फिर शुरू करने पर जनमत संग्रह संपन्न

Sun Aug 30 , 2026
रेक्याविक, 30 अगस्त (वार्ता) आइसलैंड ने यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने के ऐतिहासिक फैसले पर अपना मत दर्ज करा दिया है। शनिवार देर रात मतदान केंद्र बंद होने तक देश के करीब चार लाख मतदाताओं ने इस जनमत संग्रह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आइसलैंड […]

You May Like